Breaking News

मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ में सी-मार्ट का किया शुभारंभ

  • मुख्यमंत्री के समक्ष 60 हजार रूपए की खरीददारी के साथ हुआ शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री ने विकासखंड स्तर पर प्रारंभ की गई इस पहल के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की
  • ट्रायल के दौरान एक सप्ताह में हो चुकी है 70 हजार रूपए के सामानों की बिक्री
    पूजा स्पेशल सामग्रियों के लिए खासतौर पर खोला गया है यह सी-मार्ट

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगढ़ में सी-मार्ट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के समक्ष 60 हजार रुपए की खरीददारी के साथ सी मार्ट का शुभारंभ हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग ने अपने विभाग की जरूरत के लिए खरीददारी की। इसे पूजा सामग्रियों के लिए खास तौर पर खोला गया है। पूर्व में ट्रायल के दौरान एक सप्ताह में 70 हजार रुपए की बिक्री हुई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां मां बम्बलेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कई प्रकार के अच्छे सामानों की खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। मां बम्बलेश्वरी के मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी और श्रद्धालु आते हैं। इन सभी को छत्तीसगढ़ी परंपरागत सामग्रियों की खरीदी का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विकासखंड स्तर पर प्रारंभ की गई इस पहल के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। पहले यहां की सामग्री राजनांदगांव स्थित सी-मार्ट बिक्री के लिए भेजते थे, लेकिन अब यहां डोंगरगढ़ के सी-मार्ट में विविध सामग्री उपलब्ध रहेगी।

डोंगरगढ़ के सी-मार्ट में माता की चुनरी, प्रसाद, पूजन सामग्री, मां बम्लेश्वरी की फोटो, सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, आचार, पापड़, बड़ी सहित परंपरागत छत्तीसगढ़ी उत्पाद का स्टॉक रखा गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण विधायक डोंगरगढ़ भूवनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यायवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, समाजसेवी पदम कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!