Breaking News

9 सदस्यीय कमेटी 10 दिनों में करेगी डायरिया फैलने के कारणों की जांच : मेयर इन काउंसिल की बैठक में राजस्व वसूली करने वाली एजेंसी बदलने का फैसला

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर / दर्जनों लोगों के डायरिया की चपेट में आने और दो लोगों की मौत के बाद भिलाई नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में कई फैसले लिये गए। तय किया गया कि निगम क्षेत्र के जोन- 2 और 3 के कई बस्तियों में फैले डायरिया के कारणों की जांच 9 सदस्यीय कमेटी करेगी। कमेटी 10 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

बैठक में महापौर नीरज पाल, आयुक्त रोहित व्यास, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, सीजू एन्थोनी, एकांश बंछोर, केशव चौबे, आदित्य सिंह, चन्द्रशेखर गंवई, रीता गेरा, नेहा साहू, मालती ठाकुर उपस्थित थे। बैठक में भगवा चौंक से कालीबाड़ी चौंक तक सड़क चौड़ीकरण और कालीबाड़ी चौंक से एकता चौंक तक फुटपाथ निर्माण कार्य स्थल परिवर्तन करने की अनुशंसा कर शासन से अनुमति प्राप्त करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।

14वें वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड क्रं. 26 व 27 के ब्लॉक 1 से 21 एमआईजी-सी 2306 के सामने होते हुए गुरूद्वारा हाउसिंग बोर्ड एचआईजी 2194 के सामने सम्पूर्ण एरिया और एमआईजी-2962 के सामने संपूर्ण एरिया व जामुल थाना अटल चौंक से बुद्व बिहार होते हुए एकता चौंक तक सीमेंटीकरण कार्य के लिए एक करोड़ रुपए की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई है। सड़क निर्माण कार्य सी.एम. की घोषणा के अंतर्गत संपादित किया जा रहा है। इस कार्य का स्थल परिवर्तन करने की अनुशंसा करते हुए राज्य शासन से अनुमति लेने का फैसला किया गया।

निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर राजस्व वसूली हेतु आर.एफ.पी बिड में श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टे. रांची कम्पोजिट स्कोर अधिक होने से उसके द्वारा प्रस्तुत दर पर कार्य कराने निविदा निष्पादन कार्यादेश जारी करने की अनुशंसा महापौर परिषद द्वारा की गई।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!