Breaking News

भाजपा का आरोप – विधायक वोरा के जलते पुतले से पुलिस ने किया प्रहार : विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

  • एक और आरोप – सरकारी खर्चे में विधायक ने निगम कार्यालय में मनाया जन्मदिन 
  • भाजपा पार्षदों व संगठन नेताओंं ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

द सीजी न्यूज

भाजपा ने विधायक अरुण वोरा पर नया आरोप जड़ा है। भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया है कि वेतन के लिए तरस रहे दुर्ग नगर निगम कर्मचारियों की पीड़ा को दरकिनार कर नगर निगम के कार्यालय में कांग्रेस विधायक अरुण वोरा द्वारा सरकारी खर्चे में तामझाम से जन्मदिन मनाया गया है। इस मुद्दे पर विधायक का पुतला दहन कर कलेक्टर से शिकायत करने निकले पार्षदों व भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जलता हुआ पुतला छीनकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रहार किया गया। इसके कारण जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू व पार्षद अजित वैद्य सहित कई कार्यकर्ता झुलस गए।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इस घटनाक्रम को भूपेश सरकार के सरंक्षण और विधायक वोरा के इशारे पर जानबूझकर की गई कार्यवाही बताया है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा व नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में पटेल चौक पर चक्का जाम कर दोषी पुलिस कर्मी को बर्खास्त करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता सड़क पर लेट गए। गुस्साए भाजपा नेताओं ने विधायक व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बाद में मौके पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक वैभव कुमार ने दोषी पुलिस कर्मी पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त कराया।  बाद में भाजपा नेताओं ने कलेक्टर की अनुपस्थिति में एसडीएम जागेश्वर साहू को ज्ञापन सौंपकर निगम कार्यालय में जन्मदिन मनाने की घटना की जांच कराने की मांग की। सरकारी कार्यालय में निजी कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि नगर निगम मुख्यालय में कार्यालयीन समय में विधायक अरुण वोरा व सभापति राजेश यादव द्वारा खुलेआम निगम के खर्चे पर तामझाम के साथ जन्मदिन मनाया गया और नाच-गाना किया गया। इस आयोजन में भारी भीड़ इकठ्ठा की गई। आम जनता को इससे काफी परेशानी हुई। गौरतलब है कि आज हुए प्रदर्शन के दौरान जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू के सिर के बाल झुलस गए। पार्षद अजीत वैद्य का हाथ झुलस गया, जबकि नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित कई कार्यकर्ताओ के कपड़े जल गए।

जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, वरिष्ठ नेता शिव चन्द्राकर, संतोष सोनी, दिनेश देवांगन, कांशीनाथ शर्मा, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, पार्षद देवनारायण चंद्राकर, कांशी राम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, ओमप्रकाश सेन, मनीष साहू, अजीत वैद्य, चमेली साहू, लीना देवांगन, शशि द्वारिका साहू, कुमारी साहू, पूर्व पार्षद दिलीप साहू, संतोष तिवारी, तेखन सिन्हा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतल जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे राज्योत्सव के मुख्य अतिथि

THE CG NEWS दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!