Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी देश भर में जगा रहे हैं नई उम्मीद : यात्रा को मिलते जनसमर्थन से बौखलाई हुई है भाजपा : वोरा

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक, राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के साथ अतिथि यात्री के रूप में शामिल होकर लौट गए हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला किया है। वोरा ने कहा कि जनता का ध्यान अब भटकाया नहीं जा सकता। लोग महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी संपत्तियों को लगातार बेचे जाने की नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि विभाजनवादी राजनीति के खिलाफ भारत की सबसे पुरानी और बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है। राहुल गांधी द्वारा 7 सितम्बर 2022 को तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी शहर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। तकरीबन 12 राज्यों से 3570 किमी लंबी यात्रा देश को विभाजनकारी राजनीति से सावधान करने और मूल मुद्दों पर लाने के लिए की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने के लिए शुरू की गई है। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस चाहती है कि देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के प्रति अभियान छेड़कर लोगों को इन सभी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाए। यात्रा शुरू होने के बाद से ही देश के लाखों लोग यात्रा से जुड़ चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, विभाजन की राजनीति के विरुद्ध आवाज उठाती है। यात्रा सभी भारतीयों को मिलकर चलने के लिए आमंत्रित करती है। संदेश साफ है – भारत देश हम सबका है। भारत जोड़ो यात्रा हम सबकी है। देश से प्रेम रखने वाले और विविधता में एकता पर विश्वास रखने वाले कई समाजसेवी और गैर कांग्रेसी विभूतियां भी लगातार राहुल गांधी की यात्रा में हिस्सा ले रही हैं। इससे भाजपा में बौखलाहट और घबराहट का माहौल है। देश की जनता राहुल गांधी में नया नेतृत्व देख रही है। जनता के मूल मुद्दे हमेशा कांग्रेस उठाती रही है। यात्रा पूर्ण होने पर देश में नई ऊर्जा का संचार होना निश्चित है, जिन भी राज्यों से यात्रा गुजर रही है, स्वस्फूर्त ढंग से लोग भारी संख्या में शामिल हो रहे हैं। राहुल गांधी का संदेश अब हर राज्य में हर बूथ तक पहुंचाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को यात्रा में मीन मेख निकालने और अनर्गल बयानबाजी करने की जगह विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल को देश भर में अपनाना चाहिए। ताकि देश भर में गांव, गरीब, किसान, सर्वहारा वर्ग को राहत मिल सके।

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!