द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी रायपुर में स्थित उनके निवास कार्यालय में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से राज्य के गुरुद्वारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से सुखदेव सिंह सिद्धू, गुरमीत सिंह, गुरमेल सिंह, प्रभजोत सिंह, दविंदर सिंह, कुलवंत सिंह और प्रकट सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
