Breaking News

पद्मनाभपुर पानी टंकी का वाल्व खराब : शाम को नहीं खुले नल : कल सुबह भी पानी सप्लाई नहीं होगी

  • महापौर, आयुक्त व जलकार्य प्रभारी ने असुविधा के लिए खेद जताया

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ पद्मनाभपुर पानी टंकी के वाल्व में फाल्ट होने के कारण आज 3 दिसम्बर को शाम के समय पानी सप्लाई नहीं हो पाई। कल 4 दिसंबर को भी सुबह के समय पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी। पद्मनाभपुर पानी टंकी के वॉल्व की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस वजह से वार्ड क्रमांक 41, 42, 43, 44, 45 और 46 में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी और जल कार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!