Breaking News

धान खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी झूठ का पुलिंदा : पूरा देश देख चुका बीजेपी का किसान विरोधी चेहरा : ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए वर्मी कम्पोस्ट की क्वालिटी पर सवाल उठाना भाजपा की स्तरहीन सोच का नतीजा – राजेंद्र साहू

द सीजी न्यूज 

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने भाजपा नेताओं के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता अनर्गल दावे कर रहे हैं। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार किसानों से 2040 रुपए की दर से धान खरीद रही है और 300 रुपए अतिरिक्त दे रही है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, हरियाणा, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकार चल रही है, उन राज्यों में इतनी कीमत पर धान खरीदी क्यों नहीं की जा रही है।

राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार ने पूरे देश में सबसे ज्यादा 2040 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के साथ ही 9 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से किसान आदान योजना की राशि देकर 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा पूरा किया है। किसानों से इतनी ज्यादा कीमत पर धान खरीदी किसी और राज्य में कहीं नहीं हो रही है।

राजेंद्र ने सवाल किया कि अगर केंद्र सरकार धान खरीदी के लिए 2040 रुपए प्रति क्विंटल और 3 सौ रुपए अतिरिक्त दे रही है तो रमन सरकार में किसानों को इतनी राशि क्यों नहीं दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सांसद विजय बघेल और भाजपा नेता प्रीतपाल  बेलचंदन बताएं कि उस समय केंद्र सरकार द्वारा दी गई रकम कहां गई। अगर भाजपा नेताओं के दावे सही हैं तो उस समय केंद्र सरकार द्वारा दिये गए करोड़ों रुपए किसके पास रखे हैं ? 

वर्मी कम्पोस्ट को लेकर भाजपा नेताओं के बयान पर तंज कसते हुए राजेंद्र ने कहा कि वर्तमान में बिक रही वर्मी कम्पोस्ट सबको प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बनाई गई नकली और घटिया खाद नहीं है। पूरे प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर से गांव की महिलाएं और युवा वर्मी कम्पोस्ट बनाकर बिक्री कर रहे हैं। इसकी क्वालिटी इतनी अच्छी है कि पूरे प्रदेश में वर्मी कम्पोस्ट की डिमांड काफी ज्यादा हैं। जैविक खेती की ओर रुझान बढ़ने के कारण डिमांड की तुलना में वर्मी कम्पोस्ट की सप्लाई नहीं हो पा रही है। भाजपा नेताओं ने गांव की महिलाओं और युवाओं द्वारा बनाए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट की क्वालिटी पर सवाल उठाकर प्रदेश के लाखों ग्रामीण महिलाओं और युवाओं पर स्तरहीन आरोप लगाया है। बेहतर क्वालिटी की वर्मी कम्पोस्ट की क्वालिटी पर भाजपा नेताओं द्वारा शंका करना उनकी किसान विरोधी सोच को दर्शाता है।

राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता झूठी बयानबाजी करते हए किसानों को भ्रमित करने का प्रयास न करें। भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सिर्फ प्रदेश के किसान नहीं बल्कि पूरे देश के किसान देख चुके हैं। भाजपा नेताओं के झूठे बयानों के बहकावे में किसान नहीं आने वाले हैं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!