द सीजी न्यूज
दुर्ग / कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने परिजनों को खो चुकी अन्नू देवांगन की पढ़ाई लिखाई व अन्य जरूरतों के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी रायल इंफ्रा पंद्रह लाख रुपए देने तैयार हो गई है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने इस संबंध में कंपनी के प्रबंधन से चर्चा की और उन्हें बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने कहा।
अधिकारियों ने प्रबंधन से कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण की अनुबंध शर्तों में सुरक्षा संबंधी सभी बातों का पूरा ध्यान रखना शामिल था। कंपनी ने इस पर लापरवाही की, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। इस हादसे में बच्ची ने अपने माता-पिता को खो दिया और अब उसके सामने परवरिश की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इसके लिए उसके परवरिश का खर्च कंपनी उठाये। इस पर चर्चा के बाद प्रबंधन ने पंद्रह लाख रुपए की राशि प्रदान करने की बात कही।
कंपनी प्रबंधन गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और एसपी डा. अभिषेक पल्लव की उपस्थिति में पंद्रह लाख रुपए की राशि का चेक अन्नू के परिजनों को प्रदान करेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
