द सीजी न्यूज
दुर्ग / 21 हजार दीये की रौशनी से जीवनदायिनी शिवनाथ का तट जगमगाने लगा। यहां आयोजित शिवनाथ महोत्सव के दौरान शानदार आतिशबाजी के साथ दीपदान किया गया। लगातार तीसरे साल शिवनाथ नदी की महाआरती में हजारों लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान सुबह से हजारों भक्त उमड़ने लगे थे। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल भी महाआरती में शामिल हुए। पूजा अर्चना के साथ सभी की सुख समृद्धि और शांति की कामना की।
पिछले तीन साल से महमरा एनीकट तट पर नए साल के अवसर पर शिवनाथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां सुबह से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। नए साल के अवसर पर 21 हजार दिए का दीपदान और महाआरती का कार्यक्रम किया गया। भव्य आतिशबाजी की गई। शिवनाथ नदी का संरक्षण करने, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने का संकल्प लिया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal





