- विधानसभा सत्र के दौरान वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात की
द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज विधानसभा में भोजन अवकाश के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया से दुर्ग शहर में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। वोरा ने शहर के तालाबों का सौंदर्यीकरण करने 3 करोड़ की राशि शीघ्र जारी करने की मांग की। डॉ डहरिया ने वोरा की मांग पर विभागीय अधिकारियों को शीघ्र राशि जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दुर्ग के तालाबों का सौंदर्यीकरण करने टेंडर प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करें।
वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री को दुर्ग शहर में ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट सहित अन्य पेंडिंग विकास कार्यों की जानकारी दी। शहर विकास के कार्यों को तेजी से पूरा करने अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया। डॉ डहरिया ने मौके पर ही अधिकारियों को पेंडिंग कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। डॉ डहरिया ने कहा कि दुर्ग शहर के विकास में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। विधायक वोरा की मांग के अनुसार भविष्य में भी शहर के विकास के लिए तत्काल राशि प्रदान की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal