Breaking News

नारायणपुर उपद्रव : भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 7 को जेल : सांसद मोहन मंडावी, संतोष पांडेय और केदार कश्यप को पुलिस ने रोका : विरोध में सड़क पर धरने पर बैठे

द सीजी न्यूज

नारायणपुर में चर्च में तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने वाले 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए लोगों को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में भाजपा के नारायणपुर जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम समेत पवन नाग, अंकित नंदी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेजा गया। भाजपाइयों की गिरफ्तारी के बाद सांसद संतोष पांडेय, मोहन मंडावी, भाजपा नेता केदार कश्यप और महेश गागड़ा नारायणपुर जिला मुख्यालय रवाना हो गए, जिन्हें पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद सभी भाजपा नेता बेनूर गांव में सड़क पर धरना देते हुए बैठ गए। नारायणपुर में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। 5 हजार जवानों की तैनाती की गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार भाजपा नेताओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। बेनूर के CSP कार्यालय में बंद कमरे में भाजपा नेताओं की कलेक्टर और एसपी के साथ मीटिंग चल रही है। सड़क पर अब भी भाजपा कार्यकर्ता बैठे हुए हैं।

नारायणपुर चर्च में हुए बवाल के बीच भीड़ ने रविवार रात से सोमवार शाम तक जिले में जमकर बवाल किया था। भीड़ ने धर्मांतरण के विरोध में चर्च में जबरदस्त तोड़फोड़ की थी। इन्हें रोकने वाले एसपी और थानेदार पर भी युवकों ने हमला किया जिसमें एसपी सदानंद का सिर फूट गया। थानेदार को काफी चोट लगी है। पथराव में कई पुलिसवालों को चोट आई। इसके बाद आसपास के जिलों से पुलिस बल बुलाकर कार्रवाई की गई। हमला करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। इस मामले में 35 से 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बस्तर IG सुंदरराज पी समेत 4 IPS ऑफिसर मौके पर मौजूद रहे। इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसरों की हाई लेवल मीटिंग भी हुई है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!