Breaking News

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का राज्य स्तरीय आयोजन अब 8 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक राजधानी रायपुर के विभिन्न खेल मैदानों के साथ-साथ इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा।  राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया आलंपिक का उद्घाटन समारोह 8 जनवरी को सुबह 11 बजे से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। समापन समारोह का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा-रायपुर में 10 जनवरी की शाम को किया जाएगा। पूर्व में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 7 जनवरी से 9 जनवरी तक निर्धारित की गई थी। अब इसमें बदलाव किया गया है।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सभी 14 खेल विधाओं की प्रतियोगिता सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम बुढ़ापारा, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल परिसर और स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह और समापन समारोह में प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाऐंगे। समापन समारोह में आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!