Breaking News

4 साल में स्वीकृत आवासों में 17 हजार से अधिक पीएम आवासों का काम पूरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले चार सालों में स्वीकृत किये गये 23 हजार से अधिक आवासों में अब तक 17 हजार से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। शेष आवासों में काम चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर इनकी प्रगति की लगातार मानिटरिंग जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि पीएम आवास का क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। हितग्राहियों को समय पर किश्त मिल जाए और उनका घर जल्द से जल्द पूरा हो पाए, इसके लिए लगातार मानिटरिंग की जा रही है। इसमें सफलता मिली है और अधिकांश मकान पूरे हो चुके हैं। पिछले वर्ष के अक्टूबर महीने से अब तक 11 करोड़ रुपये की किश्त राशि हितग्राहियों के खाते में भेजी जा चुकी है।
दुर्ग से लगे मोहलाई में ग्रामीणों ने पट्टे की भूमि पर अपने मकान बनाये हैं। अधिकांश मामलों में पुराने कच्चे मकान जर्जर हो चले थे। परिवार बढ़ता जा रहा था लेकिन घर में सीमित सदस्य थे। पीएम आवास बना तो लोगों को राहत मिली। हर घर की अपनी खुशियां हैं। यहां 218 मकान स्वीकृत हुए हैं जिनमें 163 मकानों का काम पूरा हो चुका है।
अधिकारियों ने बताया कि कीर्तन यादव के मकान की किश्त पहले ही आ चुकी थी लेकिन स्वास्थ्यगत दिक्कतों की वजह से वे अपना मकान आरंभ नहीं करा सके। वे किराये के घर में रहते हैं तीन कमरों का मकान था और बारह सदस्य थे। आठ हजार रुपए किराया देना पड़ता था। अब अपना मकान बना रहे हैं। दो किश्त अब तक मिल चुकी है। अपनी राशि भी लगा रहे हैं। अधिकारियों ने किश्त दिलाने और योजना का लाभ दिलाने पूरी मदद की है जिससे मकान का सपना पूरा करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। पीएम आवास योजना के जिला समन्वयक वेद देवांगन ने बताया कि हितग्राहियों को योजना से जुड़ी हुई किश्त समय पर मिले, इसके लिए लगातार मानिटरिंग करते हैं।
पीएम आवास बुजुर्ग लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रहा है। घसिया निषाद ने भी अपना मकान बनवाया है। वे अपने बेटे बहू के साथ रहेंगी। रोजगार सहायक जानकी ने बताया कि उनके परिवार को इस योजना की जानकारी दी गई। अब मकान भी तैयार हो गया है तो ये परिवार बहुत खुश है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!