Breaking News

शहर के 6 वार्डों में अमृत मिशन का काम जारी : महापौर ने किया निरीक्षण : अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने निर्देश दिये

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शहर के 6 वार्डो में अमृत मिशन का कार्य अंतिम चरण में है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज इन कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, एमआईसी मेंबर शंकर ठाकुर व जलकार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर मौजूद थे।

अमृत मिशन योजना के अंतर्गत पदमनाभपुर में नई पानी टंकी का निर्माण किया गया है, जिसे पाइपलाइनों से जोड़ा जा रहा है। पंडित निवास के सामने 600 एमएम डाया की बड़ी पाइपलाइन को जोड़ा गया है। वार्ड नंबर 45 व 46 में पाइपलाइन की सफाई का काम भी चल रहा है। इसके कारण कुछ दिनों तक गंदा पानी मिलने की सम्भावना है। महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने इसके लिए संबंधित वार्डों के नागरिकों से खेद जताते हुए कहा है कि पाइपलाइन की सफाई होते ही साफ पानी मिलने लगेगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!