द सीजी न्यूज
राजधानी रायपुर वी आई पी रोड स्थित जैनम भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वोरा परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे और वर–वधु को आशीर्वाद दिया। सीएम भूपेश बघेल ने करीब 1 घंटे तक परिवारजनों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा और वरिष्ठ पत्रकार अमृत संदेश अखबार के संस्थापक गोविंद लाल वोरा की धर्मपत्नी प्रकाश वोरा से आशीर्वाद लिया। परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की।

गौरतलब है कि दुर्ग कांग्रेस विधायक स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा के भाई गिरीश वोरा के सुपुत्र सौरभ का विवाह जैनम भवन में सम्पन्न हो रहा है जहाँ सीएम बघेल ने पहुंचकर सौरभ और पारुल को आशीष दिया। इस दौरान अरविंद वोरा, राजीव वोरा, संदीप वोरा, सुमित वोरा व वोरा परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
