Breaking News

वोरा परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

राजधानी रायपुर वी आई पी रोड स्थित जैनम भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वोरा परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे और वर–वधु को आशीर्वाद दिया। सीएम भूपेश बघेल ने करीब 1 घंटे तक परिवारजनों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा और वरिष्ठ पत्रकार अमृत संदेश अखबार के संस्थापक गोविंद लाल वोरा की धर्मपत्नी प्रकाश वोरा से आशीर्वाद लिया। परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की।

दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा की धर्पमत्नी शांति वोरा के साथ आत्मीयता से बातचीत करते हुए सीएम भूपेश बघेल

गौरतलब है कि दुर्ग कांग्रेस विधायक स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा के भाई गिरीश वोरा के सुपुत्र सौरभ का विवाह जैनम भवन में सम्पन्न हो रहा है जहाँ सीएम बघेल ने पहुंचकर सौरभ और पारुल को आशीष दिया। इस दौरान अरविंद वोरा, राजीव वोरा, संदीप वोरा, सुमित वोरा व वोरा परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!