Breaking News

विधायक अरुण वोरा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

  • सामाजिक एकता एवं धार्मिक सद्भावना प्रदेश की पहचान : वोरा

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने रविवार को दुर्ग से मोहलाई तक विभिन्न समाज के कार्यक्रमों में शामिल हुए। जैन समाज द्वारा नवकार परिसर से जैन मंदिर तक अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने शिरकत की। विधायक वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी रैली में शिरकत की। मुनियों से आशीष लेकर समाज के लोगों का अभिनंदन किया।

पुलगांव वार्ड 55 में यादव समाज द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव, बोरसी वार्ड 52 में आयोजित त्रिदिवसीय कबीर सत्संग महोत्सव और मोहलाई में आयोजित देवांगन समाज के कार्यक्रम में भी वोरा शामिल हुए और लोगों से भेंट मुलाकात की। उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी, गौतम बुद्ध , गुरुनानक देव से लेकर संत कबीर, गुरु घासीदास, मिनी माता तक सभी पूजनीय संतों और मुनियों ने सामाजिक एकता व धार्मिक सद्भावना का संदेश समाज को देते हुए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय का मार्ग दिखाया है। कबीर दास जी के दोहे आज भी प्रासंगिक हैं, वहीं जैन समाज की त्याग तपस्या और कर्मठता अनुकरणीय है। वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरे देश मे एकता और समरसता की मिसाल है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!