Breaking News

स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा के डर और तनाव से बचाएंगे मनोचिकित्सक, शैक्षिक विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग के अधिकारी : 21 फरवरी से शुरू होगी हेल्पलाइन

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 21 फरवरी से हेल्पलाईन-2023 प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक रविवार और अवकाश दिनों को छोड़कर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हेल्पलाइन के टोल फ्री नं. 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक, विषय-विशेषज्ञ और मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। विषय-विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेंगे और मंडल के अधिकारी मंडल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!