- शहर के हर कोने से अपनी पीड़ा के साथ जनता घेरेगी विधायक आवास – जितेन्द्र वर्मा
द सीजी न्यूज
दुर्ग। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत लोगों को आवास न मिलने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में 15 फरवरी को दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा के आवास का घेराव किया जाएगा। भाजपा संगठन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश सरकार की प्रशासनिक अक्षमता, कुशासन, भ्रष्टाचार, स्वेच्छाचारिता, जनता की मूलभूत समस्याओं के निराकरण में नाकामी, खराब कानून व्यवस्था, चोरी-लूट-डकैती-हत्या-बलात्कार जैसी बढ़ती अपराधिक घटनाएं, सड़क दुर्घटनाएं, पट्टा वितरण पर रोक, पेयजल समस्या, अवैध शराब बिक्री, नशा कारोबारियों को संरक्षण, ठप्प सफाई व्यवस्था जैसे अनेक जनविरोधी कृत्यों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।
आवास घेरने की रणनीति बनाने के लिए सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर विधायक वोरा के घेराव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और आम जनता को सहभागी बनाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड से जनता को केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ दिलाने और प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी का विरोध करने आम जनता के साथ प्रदर्शन में शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी मोड में आ चुका है और हर कार्यकर्ता अपने वार्ड मे निवासरत जनमानस की पीड़ा को समझते हुए उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध भी है। प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से हितग्राहियों वंचित रखा गया है। किसी का आशियाना टूटा हुआ है, किसी का मकान अधूरा है और कोई मकान के लिए राशि आबंटन की बाट जोह रहा है। प्रदेश सरकार संवेदनहीन है। विधायक अरुण वोरा का रवैया केवल फोटोबाजी कराने तक सीमित है। शहर की जनता विभिन्न वार्डों में विकास न होने से त्रस्त है।
बैठक में प्रमुख रूप से दुर्ग विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक प्रीतम साहू, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के आंदोलन के प्रभारी नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, सह प्रभारी व प्रवक्ता दिनेश देवांगन, डॉ. देव नारायण तांडी, अलका बाघमार दिलीप साहू, आशीष निंमजे, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, मदन वाढई, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड, रजनीश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर चंद्राकर, डॉ. सुनील साहू, दीपक चोपड़ा, सुनील अग्रवाल, संतोष कोसरे, विनायक ताम्रकार, देवनारायण चंद्राकार, विजय ताम्रकार, संतोष सोनी, पार्षद नरेंद्र बंजारे, गायत्री साहू, काशीराम कोसरे, ओमप्रकाश सेन, मनीष साहू, नरेश तेजवानी, लीना दिनेश देवांगन, चमेली साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा, शशि द्वारका साहू, हेमा शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

