Breaking News

12 साल से कम उम्र के बच्चों को हज की अनुमति नहीं – मोहम्मद असलम खान

द सीजी न्यूज

 

हज-2023 के लिए अब 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को जाने की अनुमति नहीं होगी। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के सर्कुलर क्रमांक 2 से प्राप्त सूचना अनुसार सऊदी अरब सरकार द्वारा 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हज-2023 की अनुमति नही दी जाएगी। अब तक किये जा चुके ऐसे बच्चों के आवेदन निरस्त किए जाने के निर्देश हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई द्वारा सर्कुलर 2 में दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!