सीजी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्टूडेंट्स और उनके पालकों की समस्याओं का निराकरण करने हेल्पलाईन शुरू की गई है। रविवार और शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर हेल्पलाईन के टोल-फ्री नम्बर 18002334363 पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक दो पालियों में निरंतर विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों द्वारा समस्याएं बताई जा रही है, जिसका मण्डल द्वारा त्वरित समाधान किया जा रहा है। हेल्पलाईन टोल-फ्री नम्बर पर आज समस्या समाधान के तहत 125 फोन कॉल आए।
हेल्पलाईन में आज मनोवैज्ञानिक अंजू पॉल और सहायक प्राध्यापक रीता चौबे ने मनोवैज्ञानिक के तौर पर संबंधित समस्याओं का निराकरण किया। विद्यार्थियों को छोटे-छोटे पैरा में याद करने और फिर उसे लिख कर याद करने का सुझाव दिया गया। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक से ही परीक्षा की तैयारी करने कहा गया। परीक्षा के पूर्व पौष्टिक भोजन, भरपूर नींद और निरंतर पानी पीने की सलाह दी गई।
सीबीएसई विद्यालय की एक छात्रा और उसकी माँ ने हेल्पलाईन में परीक्षा की तैयारी के संबंध में प्रश्न किया ? जिसे हेल्पलाईन के माध्यम से महत्वपूर्ण सलाह दी गई। मण्डल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक प्रीति शुक्ला और राजेन्द्र दुबे ने विद्यार्थियों द्वारा पूछी गई समस्याओं का समाधान किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
