Breaking News

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री ने डॉ. ममता चंद्राकर को दी बधाई-शुभकामनाएं

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. मोक्षदा ममता चंद्राकर को आज नई दिल्ली में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर ने लोक कला संगीत के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!