Breaking News

महापौर और निगम कमिश्नर ने पार्षदों से नागरिक समस्याओं की जानकारी ली : अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश – वर्कऑर्डर जारी होने के बाद काम न करने वाले ठेकेदारों को जारी करें नोटिस

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर ने आज वार्डवार पार्षदों की बैठक लेकर अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिये। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने शहर की समस्याओं और विकास को लेकर सुझाव भी मांगे। वार्ड पार्षदों की मांगों का तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिये।

महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि समीक्षा बैठक से विभागीय कार्यों में आसानी होगी और तेजी से कार्य संपादित किये जा सकेंगे। विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप आज वार्ड क्रमांक 9, 10, 12, 14, 15, 19, 21, 22 के पार्षदों से उनके वार्ड की नागरिक समस्याओं पर चर्चा की गई। महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा हरसंभव सुविधा दुर्ग के नागरिकों को प्रदान की जा रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा राज्य शासन की प्रत्येक योजना को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने में कहीं कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए।

बैठक में पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याओं के बारे में बताया। बैठक में निगम सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, भोला महोबिया, जयश्री जोशी, हमीद खोखर, शंकर ठाकुर, अनूप चंदनिया, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, पार्षद देवनारायण चन्द्राकर, चंद्रशेखर चन्द्राकर, काशीराम कोसरे, सतीश देवांगन, निर्मला साहू, अमित देवांगन, विजेंद्र भारद्वाज, खिलावन मटियारा, उषा ठाकुर मौजूद रहे।

महापौर ने बैठक में पार्षदों से कहा कि अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। 15 वें वित्त और 14 वें वित्त आयोग के कार्यों के साथ ही संधारण कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली गई। किस वार्ड में कितने कार्य पूर्ण हो चुके है और कितने कार्य बाकी हैं, इसका ब्यौरा लेते हुए महापौर ने कहा कि अधिकारी पार्षदों से संपर्क कर उनके वार्डो की समस्याओं और कार्यों की सूची बनाकर इस्टीमेट बनाएं। महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि कार्य आदेश जारी होने के बाद काम न करने वाले ठेकेदार को होली के पहले नोटिस जारी करें। बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, आरके पांडेय, प्रकाशचंद थवानी, संजय ठाकुर, जावेद अली, आरके बोरकर, भीमराव, पंकज साहू, शरद रत्नाकर, थानसिंग यादव मौजूद रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!