Breaking News

अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान घायल : पसलियों में चोट, सांस लेने में भी दिक्कत : सीएम भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य लाभ की कामना की

द सीजी न्यूज

अमिताभ बच्चन हैदराबाद में शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्होंने सोमवार को अपने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी। अमिताभ अभी मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट K की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आ गर्ई। हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेजा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की खबर मिलने पर ट्वीट करते हुए बिग के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

अमिताभ ने लिखा- जलसा पर फैंस से नहीं मिल पाऊंगा

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।’

​​​​​​बिग बी ने लिखा, “जब तक मैं ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए सारा कामकाज बंद कर दिया गया है। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। मेरे लिए यह कहना काफी मुश्किल है पर मैं जलसा के गेट पर अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाऊंगा तो वो ना आएं। आप उन लोगों को भी यह बात बता दें, जो जलसा आने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा बाकी सब ठीक है।’

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!