अमिताभ बच्चन हैदराबाद में शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्होंने सोमवार को अपने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी। अमिताभ अभी मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट K की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आ गर्ई। हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेजा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की खबर मिलने पर ट्वीट करते हुए बिग के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
अमिताभ ने लिखा- जलसा पर फैंस से नहीं मिल पाऊंगा
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।’
बिग बी ने लिखा, “जब तक मैं ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए सारा कामकाज बंद कर दिया गया है। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। मेरे लिए यह कहना काफी मुश्किल है पर मैं जलसा के गेट पर अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाऊंगा तो वो ना आएं। आप उन लोगों को भी यह बात बता दें, जो जलसा आने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा बाकी सब ठीक है।’
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

