Breaking News

बजट पेश करने से पहले सीएम ने किया ट्वीट – जो कहा, सो किया : जो कहेंगे, सो करेंगे : मिलकर अपना “नवा छत्तीसगढ़″ गढ़ेंगे

द सीजी न्यूज

बजट पेश करने से पहले सीएम भूपेश  बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि प्रदेशवासियों के भरोसे का बजट पेश किया जाएगा। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा है – जो किया, सो किया … जो कहेंगे सो करेंगे … मिलकर अपना “नवा छत्तीसगढ़″ गढ़ेंगे। गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल आज दोपहर साढ़े 12 बजे विधानसभा में पांचवा बजट पेश करेंगे। इसी साल दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल का बजट बेहद लोकलुभावन होगा।

Watch Live- 👇

बजट पेश करने से एक दिन पहले रविवार को सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को संबोधित भी किया, जिसमें उन्होंने प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाया है कि यह ‘भरोसे’ का बजट होगा। यह उस भरोसे का बजट है जिसने छत्तीसगढ़ को ‘नवा छत्तीसगढ़’ बनने का संबल दिया है। यह वही भरोसा है जो आपने हमारे घोषणापत्र पर, हमारी कार्यशैली पर और हमारी सरकार की जनकल्याणकारी सोच पर जताया है।

रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संदेश में कहा कि हमने सरकार बनते ही महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के संकल्प और न्याय की नीति को आकार देना शुरू कर दिया था। इस दौरान कोरोना जैसी वैश्विक आपदा की चुनौती सहित कई अन्य चुनौतियां सामने आई। इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए हम बाहर निकले और इस समय हम सबसे अच्छे आर्थिक प्रबंधन वाले प्रदेशों में से एक हैं।

सीएम ने कहा – देशभर में मंदी होने के बाद भी छत्तीसगढ़ के बाजारों में रौनक हैं। सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में है। देशभर में छत्तीसगढ़ ने धान खरीदी में भी रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रदेश में सुदूर अंचलों के आदिवासियों तक नई योजनाएं पहुंची हैं। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा का छत्तीसगढ़ मॉडल देशभर की सरकारें अपना रही हैं। पहले छत्तीसगढ़ को लोग सिर्फ नक्सली हिंसा की घटनाओं के लिए याद करते थे। पर्यटकों के दिमाग में छत्तीसगढ़ को लेकर प्रश्न चिन्ह आते थे। अचानक से इतना कुछ बदल गया है कि देश के लोग अब छत्तीसगढ़ आने को उत्सुक हैं। आप देख रहे होंगे कि प्रदेश में लगातार बॉलीवुड कलाकार फिल्म और वेब सीरिज की शूटिंग के लिए आ रहे हैं, पर्यटकों की संख्या में शानदार वृद्धि हुई है।

सीएम ने कहा कि हमारा राज्य अब देश को रास्ता दिखा रहा है। लोगों का नजरिया बदला है। आज समय बदल गया है। छत्तीसगढ़ में रोड सेफ्टी जैसे 2 बड़े सीजन क्रिकेट मैच हो चुके हैं, पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच ने हम सबका गौरव बढ़ाया है। सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग भी अभी हाल में ही सम्पन्न हुआ है। विधानसभा में सोमवार को जो छत्तीसगढ़ के ‘भरोसे’ का बजट प्रस्तुत होगा, वह हमारे प्रदेश के सपनों को एक नई हकीकत देने वाला बजट होगा, जो आसमान की नहीं, जमीन की बात करेगा। सीएम ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी भी सबके कंधों पर रखना चाहूंगा कि छत्तीसगढ़ को ‘नकारात्मकता’ से भर देने वालों को पहचानिए और नवा छत्तीसगढ़ की इस यात्रा को सब लोग मिलकर रफ्तार दीजिए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!