Breaking News

एक्ट्रेस खुशबू का चौंकाने वाला खुलासा : महज आठ की उम्र में पिता ने किया था यौन शोषण

  • राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हैं खुशबू सुंदर
  • बॉलीवुड की कई फिल्मो में कर चुकी हैं काम : साउथ की टॉप एक्ट्रेस में होती है गिनती
  • डीएमके और कांग्रेस में रही खुशबू ने थाम लिया है भाजपा का दामन     

द सीजी न्यूज

फिल्म अभिनेत्री से राजनीति में शामिल हुई अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि जब वह 8 साल की थीं, तब उनके पिता ने उनका शोषण किया था। खुशबू सुंदर हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनी हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि जब वह महज आठ साल की थीं तो उनके पिता ने उनके साथ यौन शोषण किया था।

खुशबू ने कहा – उन्हें लगता था कि जब एक बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, तो यह बच्चे को पूरी जिंदगी के लिए डरा देता है। एक आदमी जो सिर्फ यह सोचता था कि अपनी पत्नी और बच्चों को पीटना व इकलौती बेटी का यौन शोषण करना उसका जन्मसिद्ध अधिकार है। जब मैं सिर्फ आठ साल की थी तब मुझे गालियां दी गईं। वहीं जब मैं सिर्फ 15 साल की थी तो पिता के खिलाफ मेरी बोलने की हिम्मत नहीं थी। मेरी मां ने वो माहौल भी देखा है जहां कुछ भी हो जाए ‘मेरा पति मेरा देवता है’ वाली सोच होती थी।

लेकिन, 15 साल की उम्र में अभिनेत्री ने सोच लिया था कि वह इसका विरोध करेंगी। खुशबू सुंदर ने अपने बचपन के बुरे दिनों को याद करते हुए कहा – जब मैं 16 साल की थी, तब मेरे पिता मुझे छोड़कर चले गए थे। तब इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि अब खाना कहां से आएगा। लेकिन सभी मुश्किलों का काफी हिम्मत से सामना किया। गौरतलब है कि खुशबू सुंदर ने द बर्निंग ट्रेन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और साल 2010 में वह राजनीति में आईं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!