Breaking News

मुख्यमंत्री से वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर मास्टर जसराज ने की सौजन्य मुलाकात

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक धनेन्द्र साहू के नेतृत्व में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर 9 वर्षीय मास्टर जसराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मास्टर जसराज का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में डिवीजन व मल्टीप्लिकेशन के सवालों का सबसे तेज जवाब देने के लिए दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री ने मास्टर जसराज को उनकी इन उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष

मास्टर जसराज के पिता तरसेम सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि जसराज ने 2 मिनट में किसी भी 3 अंकों की संख्या को 1 से 9 तक के अंक से भाग देकर 100 से भी ज्यादा सवालों के उत्तर देकर देश के पहले सबसे कम उम्र के बच्चे के रूप में वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इसी प्रकार एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 1 मिनट 11 सेकंड में 50 सवालों का जवाब देकर यह उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने बताया कि जसराज को विभिन्न गतिविधियों में उनके टेलेंट के लिए 100 से भी ज्यादा प्रमाण पत्र मिले हैं। मास्टर जसराज जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल मैथ क्लास फोर्थ के स्टूडेंट है। मुख्यमंत्री ने मास्टर जसराज के आग्रह पर उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया। इस अवसर पर मास्टर जसराज की माता जसप्रीत कौर, सुखबीर सिंह और वंदना टांगसे भी उपस्थित थीं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!