Breaking News

नगरीय निकायों में बिना इजाजत नहीं करा सकेंगे बोर खनन : टूल्लू पंप चलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

  • समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग / नगरीय निकायों में बिना प्रशासनिक अनुमति के नलकूप खनन नहीं कराया जा सकेगा। नगर निगम द्वारा जलापूर्ति के दौरान टुल्लू पंप चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का अमला लगातार मानिटरिंग करेगा, ताकि सभी को पर्याप्त पानी मिल सके। एसडीएम भी  टीम बनाकर कार्रवाई करेंगे।

कलेक्टर ने आज गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था की स्थिति के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों में किये जा रहे कार्यों के बारे में पूछा। नगरीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि पानी के प्रेशर को बढ़ाने के लिए खराब पाइप बदले जा रहे हैं और नए वाल्व लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने पेयजल संकट की आशंका वाले क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से कार्ययोजना बनाने कहा। पाइपलाइन की मरम्मत के साथ ही खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत करने के निर्देश दिये। बैठक में भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फाइट द बाइट कैंपेन पर हो रहा तेजी से काम – कलेक्टर ने मलेरिया उन्मूलन पर कराये जा रहे कार्यों की विशेष रूप से समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है और तालाबों की साफसफाई का व्यापक रूप से कार्य किया जा रहा है। घर घर पहुंच से मच्छरों के रोकथाम में मदद मिल रही है। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के अधिकारियों से इसकी लगातार मानिटरिंग के लिए कहा।

असहाय पशुओं की चिकित्सा के लिए बनेगा ट्रामा सेंटर – उतई में असहाय पशुओं की चिकित्सा के लिए ट्रामा सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में भूमि के चिन्हांकन के लिए कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश दिये। कलेक्टर ने गौठानों में उन्नत नस्ल के गायों के पालन के लिए की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही सभी गौठानों में यूरिया ट्रीटमेंट युक्त पैरा उपलब्ध कराने के लिए कहा।

सभी बाड़ियों को जैविक बाड़ियों में किया जाएगा अपग्रेड – कलेक्टर ने बैठक में कहा कि अभी 60 से अधिक बाड़ियों में जैविक खाद से सब्जी उत्पादन हो रहा है। धीरे-धीरे सभी बाड़ियों को जैविक बाड़ियों में परिवर्तित करें। इसके लिए आवश्यक तैयारियां कर लें। जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि अभी बाड़ियों में मोनोक्रापिंग हो रही है। साथ ही रोपणी से पौधे दिये जा रहे हैं। जैविक बाड़ियों को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!