द सीजी न्यूज
दुर्ग / मिलपारा वार्ड 38 में उल्टी-दस्त के प्रकरण मिलने की सूचना स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिन कॉर्डिनेटर मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के निर्देशानुसार डॉ.सी.बी.एस. बंजारे, जिला नोडल अधिकारी, आईडीएसपी और रितीका सोनवानी, जिला एपिडेमोलॉजिस्ट द्वारा संक्रमित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। पीड़ित व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर बुखार, उल्टी-दस्त होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में उपचार कराने कहा गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उल्टी-दस्त से संबंधित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पानी उबालकर पीने, ओ.आर.एस. घोल का सेवन करने, ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करने और पीड़ित मरीज को पौष्टिक आहार देने कहा जा रहा है। इसके अलावा पूरी नींद लेने, शरीर को क्रियाशील रखने, ठंडी हवा देने और शुद्ध पेयजल अधिक से अधिक देने की सलाह दी गई। वातावरण स्वच्छ रखने के लिए नगरीय निकाय को नालियों की साफ-सफाई और मलेरिया विभाग को छिड़काव करने और शुद्ध पेयजल हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से निरन्तर समन्वय बनाया जा रहा है।
मितानिन व संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पर्याप्त मात्रा में दवाईयॉं उपलब्ध करा दी गई है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और पीड़ित व्यक्ति घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। प्रमुख रूप से बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार व उल्टी दस्त की शिकायतें मिलती है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
