Breaking News

आवास के नाम पर भाजपा का आंदोलन महज नौटंकी : चुनाव सामने देख कुंभकर्णी नींद से जागे भाजपा नेता : जनता का हित चाहते हैं तो महंगाई कम करने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करें : अलताफ अहमद

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा घेराव को महज नौटंकी करार दिया है। अलताफ ने कहा कि प्रदेश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने की कोशिश कामयाब नहीं होगी। ये पब्लिक है, सब जानती है। अलताफ ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता 4 साल से सोए हुए थे। चुनाव करीब आने पर उन्हें जनता की समस्याएं याद आ रही है।
अलताफ ने कहा कि प्रदेशवासियों को पता है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कार्यकाल हर मायने में स्वर्णिम कार्यकाल है। छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में आवास के लिए 3228 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जबकि रमन सरकार ने मात्र 272 करोड रुपए रखे थे। भूपेश सरकार ने कुल 13 लाख से अधिक आवास बनवाए हैं जबकि रमन सरकार के समय मात्र 2.37 लाख आवास बनवाएं गए। शहरी क्षेत्रों में 2.47 लाख आवास बने। रमन सरकार के कार्यकाल में मात्र 19 हज़ार आवास बनाए गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में 10.57 लाख आवास बनाए गए, जबकि रमन सरकार ने मात्र 2.18 लाख आवास बनवाए।
अलताफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। आने वाले समय में राज्य की जनता भाजपा को छत्तीसगढ़ में जड़ से उखाड़ फेंकेगी। प्रदेश की जनता जानती है कि 15 साल रमन सरकार के कार्यकाल में जनता जनार्दन का एक भी काम नहीं हुआ। सिर्फ भाजपाई अपने विकास में लीन रहे, जिससे त्रस्त होकर जनता ने उन्हें सत्ता से दूर कर दिया।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!