Breaking News

विधायक वोरा के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं समेत हजारों कांग्रेसी पाटन रवाना

  • प्रदेश में चल रही जनसशक्तिकरण योजनाओं से पूरे देश में बढ़ रहा कांग्रेस पर भरोसा : वोरा

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह क्षेत्र पाटन में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं समेत हजारों कांग्रेसी पाटन के ग्राम सांकरा के लिए लगभग 15 बसों व 20 चार पहिया वाहनों में रवाना हुए।

वोरा के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, निगम सभापति राजेश यादव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल समेत सभी ब्लॉक अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, कांग्रेस पार्षदों के अलावा हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता आयोजन में शामिल होने रवाना हुए।

वोरा ने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में शुरू की गई जनसशक्तिकरण योजनाओं की पूरे देश मे चर्चा हो रही है। यहां की योजनाओं के कारण देश के सभी राज्यों में लोगों का विश्वास व भरोसा कांग्रेस के प्रति लगातार बढ़ता जा रहा है। विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल किसान, मजदूर, गोधन न्याय योजना से विश्व प्रसिद्ध हो चुका है। 

वोरा ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, अन्नदाताओं, मजदूरों, गृहणियों और गरीबों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की कल्याणकारी योजनाओं की सभी जगह तारीफ हो रही है। वोरा ने आगे कहा कि वर्ष 2023 बेहद महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी चुनाव होने वाले हैं। वोरा ने दावा करते हुए कहा कि तीनों ही राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा सीटों पर कांग्रेस की विजय होगी। 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!