Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन क्षेत्र को दी 443 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के तहत 21 मई को ग्राम पंचायत सांकरा में कुल 443 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत के 88 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इसमें 68 करोड़ 26 लाख 79 हजार रुपए के 17 कार्यों का लोकार्पण और 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रुपए के 71 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री ने इन कार्यो का लोकार्पण किया 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 4 करोड़ 38 लाख 34 हजार रुपए के 13 सड़क नवीकरण कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 60 लाख 70 हजार रुपए के सीसी सड़क सह नाली निर्माण पंहडोर, एक करोड़ तीन लाख 19 हजार के सीसी सड़क सह नाली निर्माण रानीतराई, 60 लाख 70 हजार रुपए के सीसी सड़क सह नाली निर्माण करसा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत एक करोड़ 18 लाख रुपए के ग्लेजिंग यूनिट (माटी कला सेंटर) निर्माण सोनपुर, 30 लाख रुपए के सतनामी समाज हेतु सभागार निर्माण जामगांव(आर), 30 लाख रुपए के सतनामी समाज हेतु सभागार निर्माण सेलूद, 7 लाख 63 हजार रुपए के शासकीय नवीन हाई स्कूल में प्रयोगशाला कक्ष निर्माण खुडमुडी और 25 लाख रुपए के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत सांकरा को दी 443 करोड़ 14 लाख 30 हजार रूपए के विकास कार्यो की सौगात

इसी प्रकार छ.ग.राज्य विद्युत पारेषण कंपनी के अंतर्गत 19 करोड़ 60 लाख रुपए के ग्राम अमलेश्वर (खम्हरिया) दुर्ग में 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ 43 लाख रुपए के 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र खम्हरिया(अमलेश्वर) तक 132 के.व्ही.डी.सी.डी.एस.पारेषण लाईन(19 कि.मी.), 2 करोड़ 21 लाख रुपए के 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन अमलेश्वर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बा का निर्माण कार्य, तांदुला जल संसाधन अंतर्गत 2 करोड़ 95 लाख रूपए के पंहदा व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य एवं नहर लाइनिंग कार्य, 7 करोड़ 84 लाख रूपए के मगरगट्टा कापसी सांकरा माईनर का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 9 करोड़ 76 लाख 42 हजार रुपए के निपानी एनीकट निर्माण कार्य, एक करोड़ 2 लाख 69 हजार रुपए के कसही स्टापडेम निर्माण कार्य और एक करोड़ 71 लाख 12 हजार रुपए के ग्राम कुर्मीगुण्डरा के पास स्टापडेम निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री इन नये कार्यों का भूमिपूजन किया

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपए के बटरेल से कोसागोंदी सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 37 लाख 68 हजार रुपए के झीट से रूही जामगांव(एम) सड़क नवीनीकरण कार्य, 4 करोड़ 39 लाख 71 हजार रुपए के नगपुरा से डांडेसरा सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 28 लाख 86 हजार रुपए के निकुम रूदा भोथली खाड़ा सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 25 लाख तीन हजार रुपए के मेनरोड से सुखरीकला सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 13 लाख 85 हजार रुपए के मोहदी से नंदौरी सड़क नवीनीकरण कार्य, 33 लाख 34 हजार रुपए के ओटेबंध कपसदा से अकोला सड़क नवीनीकरण कार्य, 4 करोड़ 23 लाख 53 हजार रुपए के मेनरोड से घोटवानी वृहद पुल निर्माण कार्य, एक करोड़ 92 लाख 40 हजार रुपए के मेनरोड से दानीकोकड़ी वृहद पुल निर्माण कार्य, 3 करोड़ 84 लाख 80 हजार रुपए के राजपुर से परसकोल वृहद पुल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 73 लाख 94 हजार रुपए के मोहंदी से जरवाए वृहद पुल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 83 लाख 3 हजार रुपए के अछोटी से मलपुरीकला वृहद पुल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 84 लाख 15 हजार रुपए के औसर से कुर्मीगुण्डरा वृहद पुल निर्माण कार्य शामिल है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग पाटन अंतर्गत 12 लाख 40 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला भवन जीर्णोद्धार कार्य जामगांव(आर), 16 लाख 10 हजार रुपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन संधारण और 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण सोनपुर, 11 लाख 30 हजार रुपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य गोड़पेण्ड्री, 11 लाख 50 हजार रुपए के शासकीय हाई स्कूल भवन जीर्णोद्धार कार्य आगेसरा, 14 लाख 40 हजार रुपए के शासकीय अपर प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य भनसुली आर, 20 लाख 50 हजार रुपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य खुड़मुड़ा, 11 लाख 20 हजार रुपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य महुदा, 10 लाख 70 हजार रुपए के शासकीय अपर प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य महुदा शामिल है।
इसी प्रकार 48 लाख रुपए के शासकीय हाई सेकेण्डरी भवन जीर्णोद्धार कार्य जमराव, 13 लाख 80 हजार रुपए के शासकीय अपर प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य सांकरा, 34 लाख 70 हजार रुपए के शासकीय हाई सेकेण्डरी भवन जीर्णोद्धार कार्य सांकरा, 11 लाख 70 हजार रुपए के शासकीय अपर प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य औंधी, 10 लाख 80 हजार रुपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य कापसी, 12 लाख 80 हजार रुपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य कुगदा, 19 लाख 80 हजार रुपए के शासकीय हाई स्कूल भवन जीर्णोद्धार कार्य कुगदा, 24 लाख 50 हजार रुपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य अमलेश्वर, 15 लाख 70 हजार रुपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य बजरंगपारा अमलेश्वर, 12 लाख रुपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य गभरा, 12 लाख 90 हजार रुपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य करसा, 13 लाख 20 हजार रुपए के शासकीय प्राथमिक भोथली में भवन जीर्णोद्धार शामिल है।
छ.ग. राज्य विद्युत पारेषण कंपनी अंतर्गत 36 करोड़ रुपए के ग्राम पंदर तहसील पाटन जिला दुर्ग में 220/132 के.व्ही.उपकेन्द्र का निर्माण कार्य(विद्यमान 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन का 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र उन्नयन कार्य), 22 करोड़ 33 लाख रुपए के 400/220 के.व्ही. उपकेन्द्र कुरूद से प्रस्तावित 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन तक 220 के.व्ही डी.सी.डी.एस.पारेषण लाईन (24 किमी.), 25 करोड़ 23 लाख रुपए के ग्राम जामगाव आर में 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ रुपए के 132 के.व्ही. डी.सी.डी.एस. पाटन जामगांव आर लाईन (18 किमी.), 2 करोड़ 50 लाख रुपए के 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132/के.व्ही.पाटन जामगांव आर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही.फीडर बे का निर्माण कार्य शामिल है। तांदुला जल संसाधन अंतर्गत 2 करेाड़ 58 लाख 30 हजार रुपए के कुरूदडीह नाले में अमलीडीह स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 2 करोड़ 58 लाख 34 हजार रुपए के गुण्डी नाले में अमेरी के पास स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 3 करोड़ 92 लाख 90 हजार रुपए के गुजरा नाला में अटारी स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य शामिल है।
ग्राम सांकरा में महात्मा गांधी बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत 44 करोड़ 52 लाख 64 हजार रुपए के अकादमिक ब्लॉक भवन, 10 करोड़ एक लाख 43 हजार रुपए के डायरेक्टोरेट ब्लॉक भवन, 9 करोड़ 98 लाख 68 हजार रुपए के प्रशासनिक ब्लॉक भवन, 95 लाख 59 हजार रुपए के वाईस चांसलर बंगला, 6 करोड़ 6 लाख 90 हजार रुपए के ई टाईप बंगला, 3 करोड़ 47 लाख 53 हजार रुपए के बालिका छात्रावास (100 बिस्तर) भवन, 4 करोड़ 77 लाख 15 हजार रुपए के पीजी बालक छात्रावास, 3 करोड़ 47 हजार 53 हजार रुपए के यूजी बालक छात्रावास (100 बिस्तर) भवन, 2 करोड़ 68 लाख 49 हजार रुपए के किसान छात्रावास, 48 लाख 3 हजार रुपए के सामुदायिक भवन, 56 लाख 4 हजार रुपए के बैंक और पोस्ट ऑफिस भवन, 3 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपए के इंडोर ब्लॉक, 3 करोड़ 53 लाख 78 हजार रुपए के बाउण्ड्री वॉल और गार्ड रूम के साथ प्रवेश द्वार, 7 करोड़ 81 लाख रुपए के वानिकी कॉलेज भवन, 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रुपए के वानिकी कॉलेज के लिए बालक छात्रावास भवन (75 बिस्तर), 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रुपए के वानिकी कॉलेज के लिए बालिका छात्रावास भवन (75 बिस्तर), 7 करोड़ 81 लाख रुपए के हार्टिकल्चर कॉलेज भवन, 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रुपए के हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए बालक छात्रावास भवन (75 बिस्तर), 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रुपए के हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए बालिका छात्रावास भवन (75 बिस्तर) शामिल है।
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 5 करोड़ 56 लाख 6 हजार रुपए के जिला दुर्ग के असोगा कौही मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.55 किलोमीटर, 11 करोड़ सात लाख 92 हजार रुपए के छाटा से अचानकपुर मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.30 किलोमीटर, 7 करोड़ 49 लाख 15 हजार रुपए के गाडाडी से कानाकोट मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 2.20 किलोमीटर, 4 करोड़ 57 लाख 21 हजार रुपए के नवागांव गातापार मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.40 किलोमीटर, 5 करोड़ 38 लाख 91 हजार रुपए के खोरपा से खम्हरिया पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.50 किलोमीटर, 10 करोड़ 70 लाख 70 हजार रुपए के चीचा से चंगोरी मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.60 किलोमीटर, 9 करोड़ 99 लाख 30 हजार रुपए के खपरी से बलोदी मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.30 किलोमीटर, 13 करोड़ 60 लाख 72 हजार रुपए के परसाही सिर्री मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 4 किलोमीटर, 75 लाख 23 हजार रुपए के पाटन के बठेना में शासकीय हाई स्कूल भवन का निर्माण, 38 करोड़ 77 लाख 79 हजार रुपए के शासकीय चंदूलाल चंद्राकर पीजी महाविद्यालय पाटन जिला दुर्ग में सेंटर फॉर एक्सीलेंस ग्रंथालय, इंडोर स्टेडियम, स्टाफ क्वार्टर और  अन्य निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ शासन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत 3 करोड़ 93 लाख 49 हजार रुपए के फारेस्ट वंडरलैंड पार्क का निर्माण कार्य शामिल है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!