द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम-सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में मिलेट से बने व्यंजनों का स्वाद लिया। राज्य मिलेट मिशन के स्टॉल पहुंचकर उन्होंने पहले सभी उत्पादों की जानकारी ली।
इसके बाद मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मिलेट से बने व्यंजन – रागी के लड्डू, इडली, खीर, कोदो के पकौडे़, मिलेट्स के नूडल्स और पेय पदार्थ अम्बली स्वाद लिया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

