द सीजी न्यूज
दुर्ग। हजरत बाबा अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह के 71 वें उर्स पाक के मौके पर विभिन्न कमेटियों, सामाजिक संस्थाओं द्वारा संदल-चादर, झांकियां निकाली गई थी। सालाना उर्स पाक कमेटी द्वारा निर्णायक मंडल द्वारा चयनित झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। आगामी 9 जून को चयनित झांकियों को सम्मानित करने के साथ ही विभिन्न संस्थाओं, समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
सालाना उर्स पाक कमेटी द्वारा जानकारी दी गई है कि दरगाह प्रांगण में 9 जून को रात 8 बजे पुरस्कार कार्यक्रम के पहले “शुक्राना” की चादर दरगाह में पेश की जाएगी। कार्यक्रम में विधायक, पत्रकार बंधु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा ने कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है। यह जानकारी सालाना उर्स पाक कमेटी के निर्णायक मण्डल प्रभारी हाजी इसराइल बेग शाद ने दी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
