Breaking News

सालाना उर्स पाक कमेटी का पुरस्कार वितरण समारोह 9 जून को : समाजसेवियों और सर्वश्रेष्ठ संदल-चादर, झांकी समितियों का होगा सम्मान

द सीजी न्यूज

दुर्ग। हजरत बाबा अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह के 71 वें उर्स पाक के मौके पर विभिन्न कमेटियों, सामाजिक संस्थाओं द्वारा संदल-चादर, झांकियां निकाली गई थी। सालाना उर्स पाक कमेटी द्वारा निर्णायक मंडल द्वारा चयनित झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। आगामी 9 जून को चयनित झांकियों को सम्मानित करने के साथ ही विभिन्न संस्थाओं, समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

सालाना उर्स पाक कमेटी द्वारा जानकारी दी गई है कि दरगाह प्रांगण में 9 जून को रात 8 बजे पुरस्कार कार्यक्रम के पहले “शुक्राना” की चादर दरगाह में पेश की जाएगी। कार्यक्रम में विधायक, पत्रकार बंधु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। सालाना उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा ने कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है। यह जानकारी सालाना उर्स पाक कमेटी के निर्णायक मण्डल प्रभारी हाजी इसराइल बेग शाद ने दी है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!