Breaking News

स्वरोजगार के लिये मिलेगा भूखंड : दुर्ग में होगी महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गोठान में महात्मा गांधी शहरी अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क ( UIPA) बनाया जा रहा है। महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना से आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाने से स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलेगा। महिला स्व सहायता समूहों को आय का अतिरिक्त साधन मिलेगा। अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क में स्थानीय आवश्यकता और बाजार की संभावनाओं के आधार पर विभिन्न् प्रकार के उद्यम स्थापित किये जाएंगे।

छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक हितग्राहियों को शासन की योजनाओें के तहत लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। गोकुल नगर पुलगांव वार्ड 55 के गोकुल नगर में प्रारंभिक तौर पर UIPA प्रस्तावित है। इस इंडस्ट्रियल पार्क में युवाओं के स्वरोजगार/स्टार्टअप गतिविधियों के लिए इच्छुक स्थानीय युवाओं, स्व सहायता समूहों को छोटे-छोटे भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमे सेवा, उद्योग स्थापित करने और  संचालित करने के लिए नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में 10 जून 23 तक आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिये नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध रुचि की अभियक्ति का अवलोकन और उपअभियंता भीमराव (मोबाइल 8827370856) से संपर्क कर सकते है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!