द सीजी न्यूज
दुर्ग / स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्याख्याता पद पर संविदा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण करने के बाद पात्र व अपात्र सूची प्रकाशित की गई है। आवेदक 9 जून 2023 तक कार्यालयीन समय सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच दावा आपत्ति जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नही किया जाएगा। दावा आपत्ति के लिए आवेदन प्राप्त होने के बाद 12 जून 2023 तक मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।
सेजेस विद्यालय में प्रतिनियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों के बाद योग्य अभ्यार्थिंयों का दस्तावेज सत्यापन व साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की सूची वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है। साक्षात्कार 10 जून को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में सुबह 10.30 से आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थी को एक घंटा पूर्व साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा।
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त एन.ओ.सी, नियुक्ति प्रमाण पत्र, कक्षा 10 वी, 12वीं, स्नातक, स्नात्कोत्तर की अंकसूची, अन्य आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज की मूलप्रति लाना होगा। आवेदको की मूल अंकसूची और अन्य मूल दस्तावेजों के सत्यापन में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर आवेदक को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal