Breaking News

सत्ती चौरा में विधायक वोरा ने किया सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

  • शहर के 45 आंतरिक सड़कों का 5 करोड़ की लागत से हुआ नवीनीकरण : वोरा

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल की मौजूदगी में गंजपारा स्थित सत्ती चौरा के पास 20 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप शहर के जर्जर मार्गों के संधारण, उन्नयन और नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई गई। अब तक 45 सड़कों का संधारण कर आम जनता के लिए यातायात सुगम किया गया है। कांग्रेस शासन के कार्यकाल मेँ सभी 60 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के जनभावनाओं के अनुरूप लगातार विकास कार्य जारी हैं। वोरा ने बरसात के पूर्व सभी सड़कों का डामरीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं, जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। भूमिपूजन के दौरान पार्षद ऋषभ जैन, शंकर ठाकुर, अभियंता संजय ठाकुर समेत वार्डवासी मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!