द सीजी न्यूज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अय्यूब खान ने युवाओं के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के आंखों की नि:शुल्क जांच की गई। जिन छात्र-छात्राओं की आंखों में दोष पाया गया, उन्हें नि:शुल्क चश्मा दिया जाएगा।
इस अवसर पर अय्यूब खान ने युवाओं को प्रदेश की भूपेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। अय्यूब ने बताया कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं की प्रगति के बारे में सोचा है। राहुल गांधी के विचारों को युवाओं के बीच ले जाने की मंशा के साथ आज कालेज स्टडेंट्स के बीच राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। राहुल गांधी देश के ऐसे नेता है जो भारत की प्रगति, यूवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हमेशा सोचते हैं।
देश के युवाओं को पूर्ण शिक्षा और रोजगार मिले, ये बातें राहुल गांधी ने देश-विदेश के प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी या कालेजों में व्याख्यान के दौरान कही है। वर्तमान में देश को महंगाई ,बेरोजगारी, गोडसे विचार धारा और सांप्रदायिकता के माहौल से बचाने के लिए भी राहुल गांधी ने लगातार वैचारिक मुहिम छेड़ी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
