Breaking News

राज्य शासन ने 4 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालयों की स्थापना के लिए दी स्वीकृति

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल, स्वीकृत महाविद्यालय के लिए 132 पद का किया गया सृजन
  • अंग्रेजी माध्यम से स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को होगी बड़ी सहूलियत

द सीजी न्यूज

स्कूली बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जाने के बाद अब स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में 4 महाविद्यालयों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इससे अंग्रेजी माध्यम से स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को बड़ी सुविधा होगी। उन्हें अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना नहीं पड़ेगा।

इसके साथ ही प्रत्येक महाविद्यालय के लिए 33 पदों के मान से 132 पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।

स्वीकृत नवीन शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय

1.स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय कोरबा जिला कोरबा 2. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय रायगढ़, जिला रायगढ़ 3. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय बिलासपुर, जिला बिलासपुर 4 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद जिला महासमुंद के नाम शामिल हैं।

स्वीकृत महाविद्यालय के लिए सृजन किए गए 132 पद

प्राचार्य के लिए 04, सहायक प्राध्यापक के लिए 48, ग्रंथपाल के लिए 04, क्रीड़ाधिकारी के लिए 04, सहायक ग्रेड-01 के लिए 04, प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए 20, सहायक ग्रेड-02 के लिए 04, सहायक ग्रेड-03 के लिए 04, प्रयोगशाला परिचायक के लिए 20, भृत्य के लिए 08, बुक लिफ्टर के लिए 04, स्वच्छक के लिए 04 एवं चौकीदार के लिए 04 पदों का सृजन किया गया है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!