Breaking News

नियमितीकरण समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद होंगे अनियमित कर्मचारी

द सीजी न्यूज

अनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण कांग्रेस सरकार द्वारा न करने के विरोध में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा आंदोलन किया जाएगा। महासंघ के पदाधिकारियों ने बयान जारी कर कहा है कि चुनावी वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणापत्र में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, किसी भी कर्मचारी की छंटनी ना करने और आउटसोर्सिंग बंद करने का वादा किया था। आज साढ़े 4 वर्ष का कार्यकाल बीतने के बाद भी कांग्रेस सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर पाई है।

इसके कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। विरोध जताते हुए महासंघ द्वारा 18 से 21 जुलाई तक रायपुर में कर्मचारी संगठन एकजुट होंगे। संविदा महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और समन्वयक संघ छत्तीसगढ़ ने इस संबंध में समर्थन पत्र जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले, संविदा संघ की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी रीना दिल्लू और प्रदेश संयोजक अजीत नाविक ने बताया है कि हड़ताल में उनके संगठन से हजारों लोग धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Check Also

विधायक रिकेश ने सीएम को लिखा पत्र : सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम करने किया आग्रह

THE CG NEWS भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जनसेवा और जनहित को सर्वोपरि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!