Breaking News

विश्व योग दिवस : मिनी स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास : स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी : वोरा 

द सीजी न्यूज

दुर्ग। आज 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर पद्मनाभपुर स्थित मिनी स्टेडियम में योगाभ्यास किया गया। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद विजय बघेल, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा सहित सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर वोरा ने कहा कि योग को अपनाकर जीवन में बदलाव लाया जा सकता है। हर व्यक्ति योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन पा सकते हैं।  यह शरीर की क्रियाप्रणाली को दूर कर विकार की आशंकाओं को कम कर देता है। कई बीमारियों से राहत के लिए कई आसनों का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। योग के कई लाभ है – इससे निरोगी व सुंदर काया के लिए रक्त संचार अहम है।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दौरान संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, एल्डरमेन राजेश शर्मा, समाज कल्याण विभाग के कमलेश पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ. योगेश कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, निगम आयुक्त लोकेश्वर चंद्राकर व राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य व एनसीसी, शिक्षक-शिक्षिकाएं,  छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!