द सीजी न्यूज
दुर्ग | नगर निगम क्षेत्र में आधार कार्ड अपडेशन व आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 23 व 24 जून को विश्वकर्मा मंदिर के पास सामुदायिक भवन वार्ड 12, वार्ड क्रमांक 28 यादव छात्रावास में 22 से 24 जून, 26 से 28 जून को वार्ड 20 आदित्य नगर जोन कार्यालय के अलावा हनुमान मंदिर गली नं 3 दीपक नगर वार्ड 23 में शिविर का आयोजन होगा।
दिनांक 26 से 28 जून तक वार्ड 56 शासकीय प्राथमिक शाला बघेरा हॉल में शिविर लगाया जाएगा। 29 जून से 1 जुलाई तक वार्ड 39 गांधी नगर सुलभ शौचालय के पास सामुदायिक भवन, वार्ड 57 शासकीय प्राथमिक शाला उरला और वार्ड 16 नवीन प्राथमिक शाला सिकोला बस्ती में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सभी वर्ग के लोगों से आधार कार्ड अपडेट कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal