द सीजी न्यूज
ठगड़ाबांध पिकनिंग स्पॉट अब खूबसूरत रौशनी से जगमगाने लगा है। अगस्त में आम जनता के लिए पिकनिक स्पॉट को प्रारंभ किया जाएगा। फिलहाल एक करोड़ की राशि से 150 ट्यूबलर पोलों में 90-90 वॉट की लाइट बांध के चारों ओर लगाई गई है। इसके अलावा आईलेण्ड भी जगमगाने लगा है। पिकनिक स्पॉट की प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा द्वारा किया गया।
एलईडी लाईट की जगमग से ठगड़ा बांध की खूबसूरती निखर गई है। मुम्बई के मरीन डाइव जैसा दृश्य नजर आ रहा है। कुल 16 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे पिकनिक स्पॉट सौदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। बांध में पौधे लगाने के साथ ही लैण्ड स्केपिंग, पेवर ब्लाक, रैलिंग लगाने से खूबसूरती बढ़ गई है।
वोरा ने विभिन्न वार्डों में डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया
आम जनता की मांग पर वोरा ने जयंती नगर में 40 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य प्रारंभ कराया। इसी तरह न्यू आदर्श नगर में 35 लाख व शनीचरी बाजार के हार्डवेयर लाइन से राम मंदिर तक डामरीकरण का कार्य शुरू कराया गया।
निगम अफसरों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की
विधायक वोरा ने आयुक्त लोकेश्वर चंद्राकर के साथ निगम अभियंताओं की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रमुख रूप से शिवनाथ नदी इंटेकवेल में 1.50 करोड़ की लागत से मोटर पम्प, 3 वर्ष से नाला डायवर्सन कार्य को 2 माह में पूर्ण करने, वर्षा ऋतु को देखते हुए शंकरनाला व बड़े नालों की सफाई मॉनिटरिंग, शिवनाथ नदी, गौरवपथ की सड़कों की कार्य प्रगति, कचरा निष्पादन व हॉकी खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रो टर्फ, शिवनाथ रिवर फ्रंट के लिए डीपीआर व जमीन की एनओसी के कार्यों में तेजी लाने कहा। वोरा ने कहा कि समय पर सभी कार्य कराए जाएं ताकि निर्धारित समयावधि में इन योजनाओं को पूरा कर आम जनता को समर्पित किया जा सके। बैठक में एमआईसी प्रभारी भोला महोबिया, राजेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, संजय ठाकुर, प्रकाश थवानी सहित सभी सब इंजीनियर उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


