द सीजी न्यूज
दुर्ग। दुर्ग शहर में हाल ही में करोड़ों रुपए की लागत से सड़क डामरीकरण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। शनिचरी बाजार से सत्तीचौरा जाने वाली सड़क का डामरीकरण हाल ही में किया गया है और मानसून की पहली बारिश में ही इस सड़क का डामरीकरण घुलकर नालियों में बह गया और सड़क उखड़ गई। ऐसा ही हाल चंडी मंदिर से नयापारा जाने वाली सड़क का भी है।
कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के संरक्षण में जनता की गाढ़ी कमाई को जमकर लूटा जा रहा है। कांग्रेस विधायक और महापौर के भ्रष्टाचार का विरोध करने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में 1 जुलाई शनिवार को दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यकर्ता शनिचरी बाजार से सत्तीचौरा के बीच सरदार पटेल स्कूल के सामने एकत्र होंगे और कांग्रेस विधायक और महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने आह्वान किया है कि अकर्मण्य और भ्रष्ट विधायक और महापौर का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में शामिल हों।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

