द सीजी न्यूज
करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से सड़क डामरीकरण में सील कोटिंग न करने का खुलासा होने के बाद अब नगर निगम प्रशासन ने लीपापोती शुरू कर दी है। बारिश में अब सील कोटिंग करना संभव नहीं है। लिहाजा भ्रष्टाचार छुपाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सड़क पर डामर का घोल डालकर रेत का छिड़काव शुरू कर दिया है।
इस मामले को लेकर भाजपा द्वारा 1 जुलाई को प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन से पहले शहर की उन सभी सड़कों पर लीपापोती की जा रही है, जहां डामरीकरण किया गया है। गौरतलब है कि करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से शहर में कई सड़कों पर डामरीकरण कर दिया गया है। इन सड़कों पर कहीं भी सील कोटिंग नहीं की गई है। इसका खुलासा होने के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है।
टेंडर की बंदरबांट और कमीशनखोरी का खेल करने वाले नगर निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने लूटखसोट का नया अध्याय रचा है। अब इसी भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए रेत की परत का छिड़काव किया जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
