Breaking News

7 को छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी : चीफ सेक्रेटरी ने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 जुलाई को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में प्रशासनिक व्यवस्थाओं हेतु मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के प्रमुख अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विद्युत, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान जिन विभागों के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, उनके विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले, प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव अयाज तम्बोली, संचालक स्वास्थ्य जयप्रकाश मौर्य, कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, आईजी रायपुर रेंज अजय यादव, आयुक्त नगर निगम मयंक चतुर्वेदी, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे सहित लोक निर्माण, रेल्वे, एयरपोर्ट, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारतीय दूरसंचार निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!