Breaking News

मोदी की सभा में शामिल होने कारोबारियों को पीले चावल के साथ दिये गए आमंत्रण पत्र : भाजपा सांसद सरोज पांडेय ने मार्केट एरिया में किया सघन भ्रमण

द सीजी न्यूज

दुर्ग शहर में आज भाजपा नेताओं की टीम 7 जुलाई को रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा में शामिल होने की अपील करती रही। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के साथ भाजपा नेताओं की टीम ने आम सभा का आमंत्रण पत्र कार्ड और पीला चावल देकर मार्केट एरिया का भ्रमण किया। दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट, मोती कॉम्पलेक्स, सराफा लाइन, गांधी चौक, जवाहर चौक, हटरी बाजार क्षेत्र के व्यापारियों को आमंत्रित करते हुए सभा में शामिल होने की अपील की गई।

इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, कांतिलाल जैन, आशीष निंमजे, अजय वर्मा, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड़, चैनसुख भट्टड़, लुकेश बघेल, शेखर चंद्राकर, नितेश साहू, सरिता मिश्रा, स्वाति साहू उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन आगामी 7 जुलाई को साइंस कॉलेज मे हो रहा है। आमसभा का आमंत्रण पत्र कार्ड दुर्ग शहर के व्यापारियों बंधुओं के पास जाकर पीला चावल और कार्ड देकर न्यौता दिया गया है। छत्तीसगढ़, रायपुर, दुर्ग-भिलाई के निवासियों से अपील करती हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में आयोजित होने वाली आम सभा में अवश्य पहुंचे।

इस मौके पर पार्षद देवनारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, डॉ देव नारायण तांडी, गायत्री साहू, नरेंद्र बंजारे, ओमप्रकाश सेन, अजीत वैद्य, चमेली साहू, शशि साहू, कुमारी साहू, हेमा शर्मा, कुमुद बघेल, तनुजा बघेल, पीलिया साहू, संतोष कोसरे, डॉ भावना दिवाकर, सीमा शर्मा, दीपक देवांगन, आशा सुब्बा, ममता जैन, सीमा तिडके, आशा यादव, दिलीप साहू, मनु साहू, देवेंद्र टंडन, जग्गी शर्मा, वसुधा शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!