Breaking News

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हड़ताल का व्यापक असर

 द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से दुर्ग जिले में स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो गई। जिला अस्पताल दुर्ग, शास्त्री अस्पताल सुपेला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, धमधा, निकुम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी, वैशाली नगर, रिसाली,अहिवारा, सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी में बंद रही। ऑपरेशन की डेट बढ़ा दी गई। जिले भर में नवजात शिशुओं का टीकाकरण नहीं किया जा सका। लैब टैक्नीशियन्स के हड़ताल पर रहने के कारण ब्लड, यूरिन व अन्य जांच नहीं हो पाई। रोजमर्रा की तरह  मरहम पट्टी का काम नहीं हो पाया।

संगठन के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि हम सभी हड़ताल के पक्षधर नहीं है। सरकार ओर प्रशासन ने हमारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नही लिया है। स्वास्थ्य कर्मचारी अतिआवश्यक सेवाएं करते हैं। 13 माह का एक कैलेंडर वर्ष में वेतन दिया जाना चाहिए। सभी स्वास्थ्य कैडर की वेतन विसंगति दूर कर केंद्रीय वेतनमान दिया जाए। नर्सिंग संवर्ग को धुलाई भत्ता 500 रुपये प्रति माह देने, रेडिएशन भत्ता बढ़ाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी भत्ता बढ़ाने सहित अन्य मांगों पर स्वास्थ्य कर्मचारी सडक पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं।

मांगों के सर्मथन में सभा को अधिकारी, कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश सिंह ठाकुर, पेंशन संघ के राकेश तिवारी, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक, जिला सचिव खिलावन चंद्रकार, जिला महामंत्री लक्ष्मी कांत धोटे उप प्रातांध्यक्ष प्रमेश पाल, प्रांतीय सचिव मोहन राव, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज नर्सिंग प्रकोष्ठ जैकलीन डान, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष केशव दास बंजारे, सुनंदा श्रीवास्तव, शास्त्री अस्पताल सुपेला की अध्यक्ष सुशील सिंह, बीईटीओ प्रकोष्ठ प्रांतीय संयोजक बी एल वर्मा, जिला अस्पताल दुर्ग के संयोजक राघवेंद्र साहू, नर्सिंग प्रकोष्ठ की मंजू राय, भूपेश उपाध्याय, सीएचओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष भोज देशमुख, दीप शिखा, थानेश्वर साहू, रोशन सिंह, धनी राम ठाकुर, एमआर शेख, दीपक गायकवाड़, के वेंकटेश्वर राव, संजय सिंह, शंकर टंडन सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!